दुष्कर्म के आरोपी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रजापति गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

डीएन संवाददाता

दुष्कर्म के आरोपी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति


लखनऊ:  दुष्कर्म के आरोपी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। राज्य की पुलिस ने उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार किया।

प्रजापति के खिलाफ इस साल फरवरी में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराया गया था। वह इसके बाद से ही फरार थे।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने बताया कि प्रजापति के ठिकाने की लगातार तलाश की जा रही थी। वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे।



उनकी गिरफ्तारी मंगलवार को उनके दोनों बेटों की गिरफ्तारी के बाद हुई है।

इस मामले में छह अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रजापति इस साल अमेठी से विधानसभा चुनाव हार गए, जबकि 2012 में उन्हें यहां से जीत मिली थी।

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मंत्री के समर्थकों पर दिल्ली के एक अस्पताल में उन्हें तथा उनकी बेटी को डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया है।
(आईएएनएस)










संबंधित समाचार