बेंगलुरु के रेस्टोरेंट में भीषण आग,अंदर सो रहे 5 लोगों की मौत

डीएन ब्यूरो

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अंदर सो रहे 5 कर्मचारियों की आग में झुलस कर मौत हो गई है।

घटनास्थल की तस्वीर
घटनास्थल की तस्वीर


बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अंदर सो रहे 5 कर्मचारियों की आग में झुलस कर मौत हो गई है। खबरों की माने तो यह आग आर मार्केट में स्थित कैलाश बार रेस्टोरेंट में देर रात करीब ढाई बजे लगी। 

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस की इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन रेस्टोरेंट में फंसे कर्मचारियों की जान बचा नहीं पाए। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया है। 

इन मृतकों की पहचान तुमकुर निवासियों स्वामी, प्रसाद, महेश, हासन निवासी मंजूनाथ और मांड्या निवासी कीर्ति  के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि इस बार का लाइसेंस आरवी दयाशंकर के नाम पर है। आग लगने की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। कुछ दिनों पहले मुंबई के कमला मिल्स में स्थित बार और रेस्टोरेंट में आग लगने से 14 लोगों की मौत और कई लोग बुरी तरह से झुलस गए थे।  










संबंधित समाचार