Fatehpur: सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली किसान अधिकार यात्रा, भैंस के आगे बीन बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

डीएन ब्यूरो

फ़तेहपुर में आज सपा कार्यकर्ताओं ने जिले में किसान अधिकार यात्रा निकाली। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



फतेहपुरः आज सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के आव्हान पर जिले में किसान अधिकार यात्रा निकाली। बिंदकी तहसील इलाके में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाकर किसानों के समर्थन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं विजयीपुर ब्लॉक इलाके में सपा कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में साइकिल यात्रा निकाली।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर किसान आंदोलन के समर्थन में किसान अधिकार यात्रा निकाली गई है। सरकार को जगाने के लिए भैंस के आगे बीन बजाकर किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया। 










संबंधित समाचार