फतेहपुर में हैवानियत की सारी हदें पार, रेप में नाकामी के बाद युवती पर कुल्हाड़ी से वार, निकाली आंख

डीएन संवाददाता

जिले के औंग थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने मानवता को शर्मसार करते हुए युवतीसे रेप की कोशिश की और जब वो इसमें नाकाम हुआ तो उसने युवती पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और उसकी आंख निकाल दी।



फतेहपुर: जिले औंग थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में हैवानियत सभी हदों को पार करने वाला एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शौच के लिए जा रही युवती से रेप में असफल होने के बाद वहशी युवक ने लड़की पर कुल्हाड़ी से वार किया और उसकी आंख निकाल दी। लड़की को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर स्थिति के चलते महिला को फतेहपुर से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़का फरार हो गया। पिता को हिरासत में लेने पर मुख्य आरोपी ने बाद में पुलिस के सामने सरेंडर किया। 

 

 

जानकारी के मुताबिक कौड़िया गांव में रहने वाले युवक पिंटू गुप्ता ने आज सुबह करीब बजे 9 शौच के लिए जा रही युवती के साथ रेप करने की कोशिश की। युवक ने युवती को खेतों के पास से दबोच लिया, जहां घना कोहरा था। युवती के उग्र विरोध के बाद जब आरोपी रेप के प्रयास में सफल नहीं हो सका तो आरोपी पिंटू ने महिला पर कुल्हाड़ी से जोरदार वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की। आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसकी एक आंख भी फोड़ दी और फरार हो गए। कराहते हुए महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।

 

 

पीड़िता की मां राम प्यारी और पिता शिवराम निषाद मजदूरी करते हैं। पीड़िता की शादी कानपुर देहात के अकबरपुर के नारिहा गांव निवासी अजय से डेढ़ साल पहले हुई। पीड़िता के भाई बिंदकी निवासी अनिल निषाद ने बताया कि हम दो भाई और तीन बहने हैं। उसकी बड़ी बहन का इलाज कानपुर के उत्कर्ष में करवा चल रहा है, जिस कारण बड़ी बहन के बच्चे घर पर अकेले रहते है और इन्हीं बच्चों की देखरेख के लिए आजकल उनकी यह छोटी बहन हफ्ता भर पहले ही औंग के कौड़िया गांव में आयी। 

 

 

पीड़िता के भाई के मुताबिक बड़ी बहन के इलाज के लिये आज सुबह वो कानपुर के उत्कर्ष अस्पताल गये थे। इसी दौरान उन्हें बहन के साथ हुए इस वारदात की जानकारी मिली। जिसके बाद घर में मौजूद रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ हम सभी औंग थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी ने बताया कि औंग थाने के कौड़िया गांव का मामला संज्ञान में आया है। सुबह शौच के लिए गयी महिला के साथ रेप करने का प्रयास किया। उसी गांव के लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी के घर में दबिश देकर उसके पिता को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद शाम 4 बजे के करीब आरोपी पिन्टू ने सरेन्डर कर दिया।
 










संबंधित समाचार