Fatehpur: ताली-थाली बजा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

फतेहपुर में आज पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया है। ये कांग्रेस नेता थाली- ताली बजाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



फतेहपुरः पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वन पर विधायकों और सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन करने जाने के लिए कांग्रेसी बुधवार को ताली-थाली बजाते हुए सड़क पर निकले थे। 

तभी प्रदर्शन करने जा रहे जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय को उनके समर्थकों के साथ खागा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं जिले की सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आवास प्रदर्शन करने जा कांग्रेसी नेताओं को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोतवाली में नजबन्द कर दिया है।

कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि केन्द्रऔर प्रदेश सरकार किसान विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उनकी समस्याओं को अनसुना कर रही हैं। हम लोग किसानों के समर्थन में शांत पूर्वक प्रदर्शन करने जा रहे थे लेकिन डरी सहमी प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।










संबंधित समाचार