फतेहपुर: अमरनाथ में आतंकी हमले के बाद भक्तों की आस्था अडिग

डीएन संवाददाता

अमरनाथ में आतंकी हमले के बाद भी भक्तों की आस्था अडिग है। अमरनाथ के दर्शन के लिए फतेहपुर से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ।

अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होते बजरंग दल के कार्यकर्ता
अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होते बजरंग दल के कार्यकर्ता


फतेहपुर: अमरनाथ यात्रा में हुए आतंकी हमलों से पूरे देश में गुस्सा है लेकिन इसके बावजूद भक्तों की आस्था बरकरार है। शुक्रवार को अमरनाथ के दर्शन के लिए बजरंगदल के कार्यकर्ता फतेहपुर स्टेशन से रवाना हुए।

कार्यकर्ताओं के साथ बजरंग दल के प्रवक्ता आनन्द तिवारी भी रवाना हुए। बाबा भोलेनाथ के इन भक्तों का उत्साहवर्धन करने के लिए शहर कोतवाल सचीदानन्द त्रिपाठी और सभासद विनय तिवारी ने माला पहना कल कार्यकताओं को विदा किया।










संबंधित समाचार