Farmers Protest: कृषि बिल के खिलाफ किसानों का आंदोलन और तेज, भूख हड़ताल पर बैठे 'अन्नदाता'

डीएन ब्यूरो

केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन का आज 19वें दिन है। अपना विरोध जताने के लिए किसान आज भूख हड़ताल पर रहेंगे। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर।

भूख हड़ताल पर बैठे 'अन्नदाता'
भूख हड़ताल पर बैठे 'अन्नदाता'


नई दिल्ली: भारत सरकार के कृषि बिल के खिलाफ किसानों का आंदोलन दिन प्रतिदन और तेज होता जा रहा है। आज किसानों के आंदोलन का आज 19वां दिन है।

भूख हड़ताल पर किसान

अपनी मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसान 8 बजे से भूख हड़ताल पर बैठे गए, और वे शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।  यह भूख हड़ताल आज से आंदोलन को तेज करने की किसानों की योजना का हिस्सा माना जा रहा है।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ऐलान किया है कि वो किसानों के समर्थन में आज उपवास रखेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी उपवास रखने की अपील की है। 










संबंधित समाचार