Farmers Protest: आंदोलनकारी किसानों और सरकार में तकरार जारी, कल हाईवे जाम करेंगे किसान

डीएन ब्यूरो

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार 16वें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारी किसानों ने कल शनिवार को दिल्ली-आगरा और दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम करेंगे। डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

शुक्रवार को 16वें दिन में पहुंचा किसान आंदोलन
शुक्रवार को 16वें दिन में पहुंचा किसान आंदोलन


नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन थमने का नाम नही ले रहा है। सरकार के साथ भी किसानों का गतिरोध जारी है। शुक्रवार को किसानों का आंदोलन 16वें दिन में प्रवेश कर गयाष किसानों ने कल शनिवार से आगरा-जयपुर हाइवे जाम करने का ऐलान किया है। दिल्ली सीमा पर अब भी बड़ी संख्या में किसान जुटे हुए हैं। 

किसानों द्वारा लगातार कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की जा रही है, हालांकि सरकार किसानों से वार्ता कर संशोधन करने पर जोर दे रही है। पांच दौर की वार्ता के बाद भी अभी तक किसानों औऱ सरकार में कोई सहमति नहीं बन पायी।

प्रदर्शनकारी किसानों ने कल शनिवार को दिल्ली-आगरा और दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम करने का ऐलान किया है, जिसके बाद पुलिस मुस्तैद हो गयी है। 

किसानों द्वारा राजमार्ग जाम करने के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस अलर्ट हो गई है।  जयपुर हाईवे एनएच-48 पर भारी पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। बताया जाता है कि इश राजमार्ग पर 2 हजार से अधिक पुलिस कर्मी मोर्चा संभालेंगे। किसानों के साथ विभिन्न संगठनों द्वारा 12 दिसंबर को किए गए आंदोलन तेज करने के आह्वाहन पर जिला प्रशासन और पुलिस व्यवस्था मुस्तैद रहेगी

किसानों के आंदोलन के चलते पुलिस द्वारा जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है, कोई भी प्रदर्शनकारी संगठन या व्यक्ति धरना स्थल तक नहीं पहुंच पा रहा है। बृहस्पतिवार को भी कई संगठन किसानों के पक्ष में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी लाल बत्ती के पास जाकर धरने पर बैठ गए और किसानों की मांगों का समर्थन किया।










संबंधित समाचार