सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन के नाम से ट्विटर पर बनाया गया फर्जी अकाउंट

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन यादव के नाम से ट्विटर पर एक फर्जी अकाउंट बनाकर वायरल किया जा रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:

अर्जुन के नाम से ट्विटर पर बनाया गया फर्जी अकाउंट
अर्जुन के नाम से ट्विटर पर बनाया गया फर्जी अकाउंट


नई दिल्ली: गहमा-गहमी से भरे रहे पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनावों के बाद अब सबकी नजरें आठ महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव पर टिक गयी हैं।

ऐसे में चुनाव के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। इन्हीं में से एक का पर्दाफाश आज डाइनामाइट न्यूज़ कर रहा है। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन यादव के नाम से ट्विटर पर एक फर्जी अकाउंट बनाकर वायरल किया जा रहा है। 

इस फर्जी अकाउंट की आईडी है:  https://twitter.com/arjunyadav022

किस मकसद से और किसने यह फर्जी अकाउंट बनाया है, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है।

जब डाइनामाइट न्यूज़ ने इस बारे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की तो उन्होंने कहा कि यह अकाउंट फर्जी है। अर्जुन अभी काफी छोटे हैं और उनका ध्यान अपनी पढ़ाई पर है।  

अकाउंट बनाने वाले ने इस पर पोस्ट बड़ी चालाकी से किया है कि पहली नजर में कोई भी देखे तो इसके कंटेट से इसे सच मान बैठे। 

यह अकाउंट ट्विवटर पर वैरीफाई भी नही है।










संबंधित समाचार