अखिलेश यादव ने की सपा महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति, जानिये किसे सौंपी जिम्मेदारी

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सपा महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये पार्टी ने किसे सौंपी ये जिम्मेदारी

जल्द गठित होगी सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (फाइल फोटो)
जल्द गठित होगी सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (फाइल फोटो)


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सपा महिला सभा के दो अहम पदों राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है। अखिलेश यादव ने सपा महिला सभा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जूही सिंह और उपाध्यक्ष पद पर वंदना यादव, बालाघाट, मध्य प्रदेश को नियुक्त कर दिया है। 

इसके लिये अखिलेश यादव ने दोनों पदों पर नियुक्ति पत्र भी जारी किया है, जिसमें नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह व उपाध्यक्ष पद वंदना यादव से पार्टी के संविधान के अनुसार सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित कर अनुमोदन के लिये प्रस्तुत करने की भी अपील की गई है। 










संबंधित समाचार