एटा: जमीनी रंजिश को लेकर बदमाशों ने नाबालिग लड़की को दिनदहाड़े गोली मारी, क्षेत्र में दहशत

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। खेतों में घास काटने गयी एक नाबालिग लड़की को बदमाशों ने आज दिनदहाड़े गोली मार दी। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट..



एटा: खेतों में घास काटने गयी एक नाबालिग लड़की को बदमाशों ने मंगलवार दिनदहाड़े गोली मार दी। जमीनी रंजिश के एक पुराने मामले को लेकर बदमाश लड़की के चचेरे भाई को मारने आये थे लेकिन उन्होंने किशोरी पर ही फायर झोंक दी। गोली लगने से 17 साल की राधा बुरी तरह जख्मी है, उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

लड़की को गोली मारने की यह घटना थाना पिलुआ क्षेत्र के बादामपुर गांव की है। मामला पुरानी जमीनी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गोली लगने से बुरी तरह घायल लड़की को इलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया है। 

बदमाशों की गोली लगने से घायल होने की सूचना के बाद किशोरी के चाचा ने पुलिस को दी गयी जानकारी में बताया कि “उनकी भतीती 17 वर्षीय राधा पुत्री राजवीर सिंह खेत पर काम करने गयी थी। तभी वहां कुछ बदमाश हमारे परिवार का नाम लेकर पहुंचे। वे हमारे भाई को मारने आये थे। लेकिन भाई के न मिलने के कारण बदमाशों ने हमारी भतीजी को गोली मारकर घायल कर दिया”। 

 

डाइनामाइट न्यूज़ की हर खबर अब टेलीग्राम पर

बाताया जाता है कि लड़की के पिता राजवीर सिंह और उनके परिवार के कल्लू पुत्र गीतम सिंह के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते बदमाश राजवीर को मारने गए थे लेकिन राजवी के न मिलने के उन्होंने लड़की को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल का लड़की को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 










संबंधित समाचार