Crime in Bihar: छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, पति-पत्नी जख्मी

डीएन ब्यूरो

बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने छेड़खानी का विरोध करने पर पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस गोलीबारी में दम्पति जख्मी हो गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर।

बदमाशों की गोलीबारी में घायल दंपति
बदमाशों की गोलीबारी में घायल दंपति


नालंदा: बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के नूरसराय थाना अंतर्गत शेरपुर गांव में बदमाशों ने छेड़खानी का विरोध पर पति और पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल धनंजय कुमार और उसकी पत्नी बबिता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दंपती को पटना रेफर कर दिया है। वहीं महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

जख्मी के पिता उमेश यादव ने मामले में बात करते हुए कहा कि उनका पुत्र धनन्जय कुमार ऑटो चालक है और वह कल देर शाम अपने घर लौटा। तभी उसने देखा कि पड़ोसी का ही रहने नाला कारु कुमार, मनीष कुमार बहू बबीता देवी के साथ से छेड़खानी कर रहा था जिसका विरोध पुत्र ने किया। इसके बाद बदमाशों ने अपने छत से उनके बेटे और बहू को गोली मार दी।

इस घटना के बारे में बात करते हुए थानाध्यक्ष बिरेंद्र चौधरी ने बताया कि आपसी विवाद में की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।










संबंधित समाचार