यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा, मकान का लेंटर गिरने से मां-बेटी की मौत, दो लोग घायल

डीएन ब्यूरो

एटा की कोतवाली जैथरा क्षेत्र से है जहाँ नगला परमसुख मैं एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ है,रात में सोते समय मकान का लेंटर गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



एटा: जनपद के कोतवाली जैथरा क्षेत्र के नगला परमसुख में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। रात को एक मकान का लेंटर गिरने से घर में सो रही मां-बेटी की दबकर मौत हो गई। हादसे में  दो लोग घायल हो गये, जिन्हें पुलिस द्वारा इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि घायलों में एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दूसरे व्यक्ति का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक नगला परमसुख गांव निवासी रामवीर का मकान बीती रात सोते समय गिर गया। अचानक मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मलबे में दबे लोगों को गांव के लोगों ने निकालना शुरू किया। मलबा हटाया गया तो श्यामा देवी (45) और उनकी बेटी खुशबू (14)  की मौके पर ही दबकर मौत हो गई थी। बेटा मुलायम सिंह व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। 

हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मां और बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि अस्पताल में इलाज के बाद एक व्यक्ति को छुट्टी दे दी गई।

मृतको के परिजन महेंद्र सिंह ने बताया कि वारिश के कारण मकान की छत गिर गई और ये हादसा हो गया। मौके पर अलीगंज तहसीलदार राजेश कुमार घटना स्थल का निरीक्षण किया और जान माल की हानि की रिपोर्ट बनाई। मां-बेटी की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
 










संबंधित समाचार