यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, बस सवार आठ लोगों की मौत

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जिससे बस पर सवार आठ लोगों की मौत हो गई और जबकि कई लोग घायल हो गये है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बस में सवार आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि तकरीबन 30 घायल हो गये हैं। 

बताया जा रहा है कि यह बस आगरा से नोएडा की ओर आ रही थी। ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्राले से टकरा गई जिससे कई लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी। 

कहा जा रहा है कि बस में 40 से अधिक लोग सवार था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है और घटना की छानबीन में जुट गई है।










संबंधित समाचार