लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यूपी ई-विधानसभा का किया लोकार्पण, जानिये इसकी खास बातें

डीएन ब्यूरो

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में ई-विधानसभा का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का ऐसा दूसरा राज्य बन गया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

यूपी में ई विधान प्रणाली का हुआ शुभारंभ
यूपी में ई विधान प्रणाली का हुआ शुभारंभ


लखनऊ: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में ई-विधानसभा का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का ऐसा दूसरा राज्य बन गया है जहां विधानसभा की कार्यवाही पेपरलैस होगी। इससे पहले नगालैंड में ई विधान प्रणाली लागू की गयी थी।

श्री बिरला ने यहां विधानभवन में 18वीं विधानसभा के सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम और ई विधान व्यवस्था का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद थे। 

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में 23 मई को विधानसभा का शुरू होने वाला पहला बजट सत्र डिजीटली हाइटेक होगा।(यूनिवार्ता)










संबंधित समाचार