महराजगंज: ट्रैक्टर-ट्राली पर लदी 10 बोटा साखू की लकड़ी के साथ चालक गिरफ्तार
गुरुवार को एक बार फिर से लकड़ी तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रैक्टर-ट्राली पर लदी 10 बोटा साखू की लकड़ी के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के करमहा मोड़ पर गुरुवार को दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली पर लदी 10 बोटा साखू की लकड़ी के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया। करमहा में ट्राली से लकड़ी ले जाने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को मिली।
जिसके बाद पुलिस व वन विभाग की टीम द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली का पीछा करते हुए पकड़ा इस दौरान टैक्टर चालक मौके से भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि 10 बोटा साखू की लकड़ी के साथ चालक नाटे निवासी धोड़घाट को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद वन विभाग को सौप दिया गया।