Devisingh Shekhawat Passes Away: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का निधन, शोक की लहर

डीएन ब्यूरो

देश की पहली महिला पूर्व राष्ट्रपति डा. प्रतिभा देवीसिंह पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। देवीसिंह के निधन से देश में शोक की लहर है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

देवीसिंह शेखावत का 89 वर्ष की उम्र में निधन
देवीसिंह शेखावत का 89 वर्ष की उम्र में निधन


पुणे: देश की पहली महिला और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का शुक्रवार सुबह पुणे में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। देवीसिंह शेखावत के निधन से चारों ओर की शोक की लहर है। कई राजनेता उनके निधन पर गहरा शोक जता रहा है।

देवीसिंह शेखावत परिवार में उनकी पत्नी प्रतिभा पाटिल, पुत्र राजेंद्र सिंह शेखावत और एक बेटी हैं। उनके पुत्र राजेंद्र सिंह शेखावत कांग्रेस नेता हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक शेखावत 12 फरवरी को पुणे में अपने घर के लॉन के बाहर सुबह के समय गिर गए थे और उनकी सर्जरी हुई थी। बाद में इलाज के दौरान उच्च रक्तचाप व गुर्दे की विफलता आदि सेहत संबंधी जटिलताओं के कारण उनका आज सुबह 9 बजे निधन हो गया।

शेखावत अमरावती के पहले मेयर थे। इसके अलावा वे कई अहम पदों पर भी रहे। उनकी पत्नी प्रतिभा देवी सिंह देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं और 2007 से 2012 तक देश का यह सर्वोच्च पद संभाला।

शेखावत राजनीति के साथ ही शिक्षा जगत में भी खासे सक्रिय रहे। उन्होंने शादी के कुछ वर्षों बाद 1972 में मुंबई विश्वविद्यालय से पीएचडी की थी।देवीसिंह शेखावत की शादी 7 जुलाई 1965 को प्रतिभा पाटिल के साथ हुई। विवाह के समय देवीसिंह शेखावत अमरावती के 'महापौर' थे। दोनों पति-पत्नि लंबे समय तक समाजसेवा के कार्यों से जुड़े रहे।










संबंधित समाचार