Double Murder in UP: देव‍र‍िया में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, आधा दर्जन घायल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, गांव छावनी में तब्दील

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में मंगलवार को ताबड़तोड़ फायरिंग करके दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीकांड में आधा दर्जन लोग घायल हो गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

देवरिया में गोलीकांड से सनसनी
देवरिया में गोलीकांड से सनसनी


गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में मंगलवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी मची हुई है। यहां भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की इस घटना के दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

यह घटना देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के चकरा नोनार गांव की है। यहां भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़े के बीच दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान रमेश यादव और कोकिल यादव केस रूप में की गई है। घटना के बाद मौके से पहुंची पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर, एक कट्टा व कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा कुछ लोगों हिरासत में लिया गया है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गोलीकांड की घटना में घायल लोगों में इस दौरान बेचू यादव, लालधारी यादव, अंकित, शिवानंद यादव, देवानंद यादव शामिल हैं। घटना में कुल आ लोग घायल हुए, जिसमें रमेश यादव और कोकिल यादव भी शामिल थे। सभी को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने रमेश यादव, कोकिल यादव को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक चकरा नोनार गांव के रहने वाले लालधारी यादव का उनके पड़ोसी हंसनाथ से काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है। लालधारी के भाई लल्लन यादव का पिछले दिनों निधन हो गया था। 25 नवंबर को उनका ब्रह्मभोज है। उसके लिए लालधारी के बेटे कोकिल(40) और रमेश (39) परिजनों के साथ मंगलवार की सुबह घर के आसपास सफाई कर रहे थे। उसी दौरान हंसनाथ के परिवार से उनका विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान ही हंसनाथ का बेटा बैजनाथ व अन्य ने लाइसेंसी बंदूक व अवैध असलहे से लालधारी के परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये। 










संबंधित समाचार