देवरिया और एटा में नये जिलाधिकारियों ने संभाला पदभार

डीएन संवाददाता

शेल्टर होम केस के उजागर होने के बाद हटाये गये जिलाधिकारी के स्थान पर देवरिया में नये जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एटा में भी नये जिलाधिकारी मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। पूरी खबर..

एटा के नये डीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण करते ईश्वरी प्रसाद पांडेय
एटा के नये डीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण करते ईश्वरी प्रसाद पांडेय


देवरिया/एटा: देवरिया में बालिका गृह कांड के उजागर होने के बाद हटाये गये जिलाधिकारी के स्थान पर नये जिलाधिकारी अमित किशोर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एटा में भी नये जिलाधिकारी ईश्वरी प्रसाद पांडेय ने भी पदभार ग्रहण कर लिया है। 

 

देवरिया के नये जिलाधिकारी अमित किशोर

अमित किशोर देवरिया के 64वें जिलाधिकारी होंगे। नवागत जिलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने के मौके पर देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी राजेश त्यागी, अपर जिलाधिकारी (वित्त) सीताराम गुप्त, उप जिलाधिकारी राम केश यादव, कोषाधिकारी कुलदीप सरोज सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एटा के नवागत जिलाधिकारी ईश्वरी प्रसाद पांडेय के पदभार के मौके पर भी जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे। नवागत जिलधिकारी ईश्वरी प्रसाद पांडेय ने कहा कि पीड़ित सीधे जिलाधिकारी कार्यालय या केम्प कार्यालय में आकर उनसे अपनी समस्याएं बता सकते हैं। 
 










संबंधित समाचार