दिल्ली के तापमान में गिरावट जारी, जमाने वाली ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड

डीएन ब्यूरो

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान लगातार लूढ़कता ही जा रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिर गया है, जिससे धुंध और कड़कड़ती ठंड बढ़ती जा रही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...

दिल्ली में बढ़ती जा रही ठंड
दिल्ली में बढ़ती जा रही ठंड


नई दिल्लीः दिल्ली में शनिवार को मौसम को सबसे ठंडा दिन होने वाला है और न्यूनतम तापमान गिरकर 1.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिल्ली में ठंड तेजी से बढ़ रही है और तापमान भी लगातार गिरता जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और आया नगर में 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार  118 साल में ये दूसरा दिसंबर है, जब दिल्ली में इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे पहले 1997 में इतनी लंबी ठंड पड़ी थी।

बढ़ी ठंड का असर ट्रेन और हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रही है। आज चार फ्लाईट डायवर्ट कर दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 8.30 बजे सबसे कम तापमान आया नगर में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सफदरजंग में तापमान 2.7 और पालम में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 फीसदी दर्ज की गयी। 










संबंधित समाचार