दिल्ली फिर हुई शर्मसार, महिला से गैंगरेप की वारदात

admin

दक्षिण दिल्ली के हौज खास गांव में दो लोगों ने 35 साल की एक महिला से कथित तौर पर गैंगरेप किया।

गैंगरेप की वारदात
गैंगरेप की वारदात


नई दिल्ली। दिल्ली से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के हौज खास गांव में दो लोगों ने 35 साल की एक महिला से कथित तौर पर उस वक्त गैंगरेप किया, जब वह अपने घर लौट रही थी।

 

जानकारी के मुताबिक महिला स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोका और जबरन उसे हौज खास गांव के पास एक इमारत के अंदर ले गए। जहां उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं आरोपियों ने महिला की जमकर पिटाई भी की।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता के जान-पहचान वाले हैं।










संबंधित समाचार