Weather Alert: जल्द मिल सकती है दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत, हल्की बारिश की संभावना

डीएन ब्यूरो

जल्द ही दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। जानिए मौसम का ताजा अपडेट डाइनामाइट न्यूज़ पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्लीः दिल्ली में इस वक्त तेज गर्मी और धूप के बीच जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही हल्की बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार से दिल्ली का मौसम करवट लेगा। तेज रफ्तार हवा के चलने के साथ दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

बता दें कि इस वक्त दिल्ली में गर्मी से बुरा हाल है। गुरुवार को सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस बना रहा जो इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस बना रहा जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने भी यहां पर बारिश की संभावना जताई है। 

पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार पंजाब में 16 अप्रैल को कई स्थानों पर बारिश होने और 17 अप्रैल को कहीं कहीं बारिश की संभावना है। हरियाणा में अगले चौबीस घंटों में हल्की बारिश होने तथा 16-17 अप्रैल को बारिश के आसार हैं। क्षेत्र में 16 अप्रैल को कहीं कहीं तेज हवा के साथ गर्जन और ओले गिरने की संंभावना है।










संबंधित समाचार