Madame Tussaud Museum: दिल्ली का मैडम तुसाद म्यूजियम हमेशा के लिए हो रहा बंद, जानिये इसकी वजह

डीएन ब्यूरो

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम को अब बंद किया जा रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है इसके पीछे की वजह।

दिल्ली का मैडम तुसाद म्यूजियम हो रहा बंद
दिल्ली का मैडम तुसाद म्यूजियम हो रहा बंद


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। इस म्यूजियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड, खेल जगत के कई सेलेब्स के पुतले लगाये गये हैं।

अब ब्रिटेन की कंपनी मर्लिन एंटरटेनमेंट ने भारत में मैडम तुसाद म्यूजियम को बंद करने का फैसला किया है। इसकी पुष्टि मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया के महाप्रबंधक और निदेशक अंशुल जैन ने की है। 

इस म्यूजियम के बंद होने से अब पर्यटन क्षेत्र में भी काफी दिक्कत आ सकती है। कोरोना महामारी के कारण इसे मार्च 2020 से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान पुतलों के रखरखाव पर भारी खर्च आया। जबकि आमदनी जीरो हुई। इसी वजह से अब मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इसे बंद कर रही है। वहीं कंपनी इसके लिए भारत में ही नए विकल्प की तलाश रही है।










संबंधित समाचार