शादी समारोह में युवक ने दुल्हन को मारी गोली..दूल्हा बोला यह क्या हो गया

डीएन ब्यूरो

देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी वारदात हुई जिसने सभी के होश उड़ा दिए। शादी समारोह में एक अज्ञात व्यकित ने दुल्हन पर गोली चला दी जिसके बाद मेंं मौके से फरार हो गया। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें क्या है पूरा मामला..

दूल्हा और दुल्हन
दूल्हा और दुल्हन


नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर  इलाके स्थित स्कूल ब्लॉक में बने प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला में हो रही शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरा मच गई जब दुल्हन को किसी ने गोली मार दी। जय माला के बाद जैसे ही दुल्हन, दूल्हा के साथ स्टेज की तरफ बढ़ी किसी ने उसपर गोली चला दी आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पैर में गोली लगने की वजह से उसकी जान बच गयी।

 

मिली जानकारी के अनुसार जयमाल के बाद दुल्हन गीता और दूल्हा भरत दोनों स्टेज की तरफ आगे बढ़ रहे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात हमलावर ने भीड़ के बीच से गोली चला दी। गोली दुल्हन के पैर में जाकर लगी, सूचना के बाद मौके पर  पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर की पहचान की कोशिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि गीता कॉलोनी में रहने वाले रिंकू नाम के लड़के ने पूजा को गोली मारी है। फिलहाल जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि पूजा को शादी के वहा क्यो गोली मारी गई। दूल्हे से जब इस घटनाक्रम के बारे में पूछा गया तो, उसने कहा- मुझे नहीं पता कि ये शख्स कौन था।










संबंधित समाचार