Crime in UP: झांसी में मासूम बेटे को मारकर दरिंदे ने खूंटी पर लटकाया शव, पत्नी की हत्या के बाद किया सुसाइड

डीएन ब्यूरो

यूपी के झांसी एक रविवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

झांसी में सनसनीखेज वारदात
झांसी में सनसनीखेज वारदात


झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। घर का नजारा देख पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार झांसी में शहर कोतवाली अंतर्गत पठौरिया में रहने वाले नीलेश साहू की शादी करीब 10 साल पहले प्रेमनगर की प्रियंका के साथ हुई थी। शादी के करीब 5-6 साल बाद दोनों का एक बेटा हुआ। नीलेश टैक्सी चलाता था। वह शराब पीने का आदी था, जिसको लेकर अक्सर पत्नी के साथ उसका झगड़ा होता था।

यह भी पढ़ें | Jhansi: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप

29 मई को प्रियंका के भाई के बेटे का पहला जन्मदिन था, जिसमें शामिल होने के लिए प्रियंका अपने पति नीलेश और 4 वर्षीय बेटे हिमांशु के साथ मायके नैनागढ़ पहुंची थी। जन्मदिन में शामिल होने के बाद वह ससुराल वापस नहीं गई, जिस कारण पति से उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में नीलेश अपने बेटे को लेकर घर लौट गया।

जानकारी के अनुसार 1 जून को नीलेश बेटे को लेकर फिर ससुराल नैनागढ़ गया। उस समय प्रियंका का भाई अपनी पत्नी को लेकर दूसरी बहन के घर गया हुआ था, वहीं प्रियंका की मां और पिता बेकरी में काम करने गए थे। घर में कोई नहीं था। इसी दौरान प्रियंका और उसके पति नीलेश के बीच झगड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें | झांसी: लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नीलेश ने अपनी पत्नी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। इससे भी नीलेश का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने 4 साल के बेटे हिमांशु को भी मार डाला और शव दीवार की खूंटी से लटका दिया। इसके बाद किचन में जाकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।










संबंधित समाचार