Crime in Gorakhpur: गोरखपुर में तांत्रिक ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं से किया दुष्कर्म

डीएन ब्यूरो

गोरखपुर में तंत्र मंत्र के चक्कर में सोखा द्वारा एक ही परिवार की तीन महिलाओं से दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ने खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

गोरखपुर में तांत्रिक ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं से किया दुष्कर्म
गोरखपुर में तांत्रिक ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं से किया दुष्कर्म


गोरखपुर: तंत्र मंत्र के चक्कर में एक परिवार धोखे का शिकार हो गया। गोरखपुर में एक तांत्रिक द्वारा एक ही परिवार की तीन महिलाओं से दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जाता है कि तांत्रिक (सोखा) ने तीनों महिलाओं को तंत्र तंत्र के चक्कर में अपने जाल में फंसा रखा था, आरोपी ने झाड़-फूंक के बहाने महिलाओं से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामला गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिलाओं ने कैंपियरगंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि श्याम बिहारी गांव में सोखैती करता है। तीनों उसके पास झाड़-फूंक के लिए जाती थीं।

आरोपित ने झाड़-फूंक के बहाने तीनों महिलाओं से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया है। पुलिस ने महिलाओं की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

कैंपियरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत रंजीत सिंह ने कहा आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। तीनों पीड़ित महिलाएं एक ही परिवार की हैं।










संबंधित समाचार