Crime in Ballia: बलिया पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, अपह्रता को किया बरामद

डीएन ब्यूरो

दुबह़ड़ पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार


बलिया: दुबह़ड़ पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को रेलवे स्टेशन से सोमवार को गिरफ्तार किया। वहीं उसके कब्जे में अपहृता को सकुशल बरामद किया। इस बाबत थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस की माने तो दुष्कर्म के मामले दर्ज मुकदमे का वांछित अभियुक्त निर्भय साहनी पुत्र राम प्रवेश साहनी निवासी रुकूनपुरा थाना बाँसडीह को थाने के उपनिरीक्षक विश्वदीप सिंह ने मुखबीर की सूचना पर बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वहीं उसके कब्जे से वहीं उसके कब्जे में अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनो को सौंप दिया। 










संबंधित समाचार