तस्वीरों में देखें विराट-अनुष्का के मुंबई रिसेप्शन की खास झलकियां

डीएन ब्यूरो

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी का दूसरा रिसेप्शन मंगलवार को मुंबई में हुआ। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड से लेकर खेल और बिजनेस जगत के कई दिग्गज पहुंचे।

विराट-अनुष्का रिसेप्शन

मुंबई रिसेप्शन पार्टी के लिए विराट ने डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ नेवी कलर का सूट और सफेद रंग का चूड़ीदार पजामा पहना हुआ था तो वहीं अनुष्का गोल्डन कलर की लहंगा-चोली में कहर ढाह रही थी।

विराट-अनुष्का रिसेप्शन

ये रिसेप्शन मुंबई के लोअर परेल स्थित सेंट रेजिस होटल में हुआ। उनकी यह पार्टी देर रात तकरीबन 2 बजे तक चली।

अनुष्का

विराट-अनुष्का को बधाई देने वालों में सियासी, खेल और बॉलीवुड से जुड़ी सभी बड़ी हस्तियां पहुंची।

महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी और बेटी के साथ

रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी पार्टी में शिरकत की।

रेखा

नवविवाहित कपल को आशीर्वाद देने के लिए बालीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा भी पहुंची और पार्टी को एन्जॉय किया।

अमिताभ और श्वेता

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपनी बेटी श्वेता नंदा के साथ वहां पहुंचे।

सचिन पत्नी और बेटी के साथ

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी पत्नी अंजली और बेटी के साथ पार्टी में पहुंचे।

शाहरूख खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान भी इस पार्टी में नजर आये।








संबंधित समाचार