विराट से शादी की अटकलों के बीच अनुष्का परिवार के साथ इटली रवाना

डीएन ब्यूरो

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की चर्चा इन दिनों जोरो पर है। शादी की इन्ही अटकलों के बीच अनुष्का अपने परिवार के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से इटली के लिए रवाना हुई।

अनुष्का
अनुष्का


नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की चर्चा इन दिनों जोरो पर है। शादी की इन्ही अटकलों के बीच विराट और अनुष्का अपने परिवार के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से इटली के लिए रवाना हुए। ये कयास लगाये जा रहे है कि इनका परिवार इनकी शादी में शरीक होने के लिए इटली रवाना हुए है।

इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया ने जब अनुष्का से शादी के बारे में बात की तो वो सिर्फ थैक्स कही और वहां से चली गई। 

बता दें कि कुछ दिनों पहले विराट ने बीसीसीआई से छुट्टी ली थी तभी से यह खबर जोर पकड़ने लगी कि विराट और अनुष्का शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक अनुष्का या विराट की तरफ से उनकी शादी की खबर पर मुहर नहीं लगी है। 
 










संबंधित समाचार