हैप्पी बर्थडे टू विराट, साथी खिलाड़ियों ने जमकर की मस्ती

डीएन ब्यूरो

आज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन है। करोडों क्रिकेट फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले विराट कोहली ने आज अपना 29 वां जन्मदिन अपने क्रिकेटर साथियों के साथ मनाया, इस मौके पर सभी ने जमकर मस्ती की।

 जन्मदिन पर खिलाड़ियों ने कप्तान संग की मस्ती
जन्मदिन पर खिलाड़ियों ने कप्तान संग की मस्ती


नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के 29 वें जन्मदिन पर उनके क्रिकेटर साथियों ने खूब मस्ती की। खिलाड़ियों ने विराट के चेहरे पर खूब केक लगा ड़ाला। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच खेलने के बाद विराट कोहली ने केक काटा। बीसीसीआई ने विराट के जन्म दिन की इन खूबसूरत तस्वीरों को अपने ट्विटर पर साझा किया।

 

यह पढ़े: बॉलीवुड महानायक का 75 वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई ने दी शुभकामनाएं

विराट कोहली को सचिन के बाद टीम इंडिया का दूसरा सबसे धाकड़ बल्‍लेबाज माना जाता है। कई मामलों में भारत के इन दोनों खिलाड़ी में समानता भी है। विराट कोहली को बचपन में उनके कोच अजीत चौधरी ने चीकू का नाम दिया है। विराट इस समय एक दर्जन से ज्‍यादा ब्रांड्स का भी प्रमोशन करते हैं।

विश्व  के महान क्रिकेटरों में शुमार हो चुके कोहली ने अपने 9 साल के क्रिकेट करियर में  वो मुकाम को हासिल कर लिया, जिसका सपना प्रत्येक क्रिकेटर देखता है और इस मुकाम को हासिल करना चाहता है।










संबंधित समाचार