कानपुर: कांग्रेसियों ने पोस्टर के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘आधुनिक धृतराष्ट्र’

डीएन संवाददाता

एक तरफ मोदी सरकार तीन साल पूरे होने पर देशभर में जश्न मना रही है वहीं दूसरी तरफ यूपी के कानपुर में कांग्रेस ने पूरे शहर में होर्डिंग लगवाई है पढ़िए क्या लिखा है पोस्टर पर..

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का पोस्टर
मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का पोस्टर


कानपुर: एक तरफ पूरे देश में मोदी सरकार तीन साल पूरे होने पर जश्न मना रही है वहीं दूसरी तरफ विरोध करते हुए कांग्रेस ने शहर में मोदी की होर्डिंग लगवाई है। मामला उत्तप प्रदेश के कानपुर का है जहां सड़क किनारे कांग्रेस ने शहर भर में एक होर्डिंग लगवाई है जिसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आधुनिक धृतराष्ट्र बताया गया है और लिखा है मोदी सरकार तीन साल बेमिसाल जनता पूछ रही है सवाल?  इस बैनर में उन मुद्दों को उठाया गया है जिसमे मोदी सरकार को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जब होर्डिंग देखी तो जहां के तहां खड़े होकर पढने लगे।

 

इस पोस्टर में पीएम मोदी को आधुनिक धृतराष्ट्र बताया गया है। पोस्टर में मोदी एक कुर्सी पर बैठे हैं और विक्ट्री का साइन दिखा रहे हैं। साथ ही उनके आंख पर पट्टी बंधी हुई है। वहीं पोस्टर में दूसरी ओर सीएम योगी की फोटो भी लगी है जिन्हें नाराद मुनि के रूप में दिखाया गया है। होडिंग के बीच में कांग्रेस ने उन मुद्दों को उठाया है जिसमे मोदी सरकार से कई सवाल पूछे गए हैं।

पोस्टर पर लिखे 10 सवाल

  1. 15 लाख खाते में कब आयेगे?
  2. विदेश से काला धन कब आएगा?
  3. पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब कब मिलेगा?
  4. 2 करोड़ रोजगार हर वर्ष कब मिलेगा?
  5. स्मार्ट सिटी कहा बनी है जगह बताये?
  6. ATM से रुपये कब निकलेगे?
  7. विजय माल्या ललित मोदी दाउद भारत लाये जायेंगे?
  8. उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त कब होगा?
  9. कश्मीर में धारा 370 कब हटेगी?
  10. नोट बंदी के फायदे क्या हुए?

 

इस दौरान कांग्रेस महासचिव संदीप शुक्ला ने बताया कि मोदी सरकार तीन साल बेमिसाल पूरे होने को लेकर जो जश्न मना रहे है। इन्होने कौन सा ऐसा काम किया है जो जश्न मना रहे हैं। सरकार पूरी तरह से फ्लॉप है मोदी जी ने जनता को लॉलीपॉप देते हुए उनके विश्वास के साथ खेला है। सैनिक मारे जा रहे है आतंकवाद बढ़ता जा रहा है। लेकिन सरकार जश्न मना रही है। संदीप ने बताया कि इस होर्डिंग में मोदी को आधुनिक धृतराष्ट्र बनाया है। सरकार में जो भी काले कारनामे चल रहे हैं उसे मोदी धृतराष्ट्र बनकर आंखों में पट्टी बांध कर देख रहे है।










संबंधित समाचार