मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर 26 मई को विश्वासघात दिवस मनायेगी कांग्रेस

डीएन ब्यूरो

केन्द्र की मोदी सरकार 26 मई को अपने कार्यकाल के 4 साल पूरे करने जा रही है। इस मौके भाजपा जहां जश्न मनायेगी वहीं विपक्षी दल कांग्रेस पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ विश्वासघात दिवस का आयोजन करेगी। पूरी खबर..



नई दिल्ली: 26 मई को मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर कांग्रेस पार्टी देश भर में विश्वासघात दिवस मनायेगी। कांग्रेस का दावा है कि इस मौके पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धरने-प्रदर्शन के माध्यम से मोदी सरकार के कारनामों को जनता के सामने उजागर करेंगे। कांग्रेस ने इसके लिये एक विश्वासघात पोस्टर भी जारी किया।

दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के सभी नेताओं से बातचीत की और निर्णय लिया गया कि देश भर में कांग्रेस मोदी सरकार द्वारा पिछले 4 साल में जनता के साथ किये गये विश्वासघात का पर्दाफाश करेगी। इसे जनता के समक्ष रखा जायेगा और जनता के बीच उजागर किया जायेगा।

 

 

कांग्रेस सुरजेवाला ने कहा कि मोदी ने सत्ता संभालने के बाद देश की जनता को भय, भूख और भ्रष्टाचारे से मुक्ति दिलाने का वादा किया था। आज केन्द्र और देश के 21 राज्यों में भाजपा और उससे जुड़े पार्टियों की सरकार है लेकिन देश का किसान आत्महत्या की दहलीज पर खड़ा है, यह विश्वासघात नहीं तो और क्या है? किसान पाई-पाई पाने को मोहताज है और किसानों के जमकर शोषण किया जा रहा है। 

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी के बाद भाजपा सरकार को 30 वर्षों के अंतराल में पहली बार स्पष्ट बहुमत मिला। मोदी के सत्ता संभालने के बाद जनता को अच्छे बदलावों की उम्मीद थी, जनता ने मोदी को भरपूर सहयोग दिया लेकिन भाजपा सरकार ने जनता की भावनाओं के साथ छलावा करने के सिवा कुछ नहीं किया। 

 










संबंधित समाचार