राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी नेताओं को 6 घंटे बाद पुलिस हिरासत से छोड़ा गया

डीएन ब्यूरो

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिये गये कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी नेताओं को 6 घंटे बाद पुलिस ने छोड़ दिया है। पढिये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

पुलिस द्वारा शुक्रवार दोपहर को राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया
पुलिस द्वारा शुक्रवार दोपहर को राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया


नई दिल्ली: महंगाई के खिलाफ देश भर में आज कांग्रेसियों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया गया। दिल्ली में भी सड़क से संसद तक कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया था। पुलिस ने अब सभी नेताओं को 6 घंटे बाद हिरासत से छोड़ दिया है।

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ उनका विरोध-विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 

कांग्रेस ने आज महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी हल्लाबोल आंदोलन किया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में राहुल गांधी समेत पार्टी नेताओं ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन कर मार्च निकाला लेकिन पुलिस ने इसी मार्च के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य नेताओं को हिरासत में लिया।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रियंका गांधी को धरना देते वक्त पुलिस ने हिरासत में लिया। दरअसल, प्रियंका गांधी ने पीएम आवास तक मार्च निकालने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बायन सामने आया है। राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार महंगाई और बेरोजगारी जैसे अमह मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमारा जो काम हैं, हम उसे करते रहेंगे। लोकतंत्र की रक्षा करते रहेंगे।










संबंधित समाचार