राहुल- प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बात
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यस बैंक की वित्तीय हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है।
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यस बैंक की वित्तीय हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है।
भारतीय अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार की नीतियों ने बर्बाद किया है- Yes
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 6, 2020
क्या अर्थव्यवस्था की इस लचर हालत में भारतीय अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन के लक्ष्य को छू पाएगी - No
भाजपा सरकार की देन
बर्बादी को Yes, प्रगति को No#NoBank
गांधी ने ट्वीट किया और कहा नहीं यस बैंक। मोदी और उनकी सोच ने भारत की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। (वार्ता)