Punjab: पंजाब की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए लिया अहम फैसला

डीएन ब्यूरो

पंजाब की सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए अहम फैसला लिया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए क्या हैं वो अहम फैसले

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह


चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए अहम फैसला लिया है। इस दौरान पंजाब सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को मंजूरी दी है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।

मंत्रिपरिषद ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को मंजूरी दी है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने पंजाब सिविल सेवा (रिजर्वेशन ऑफ पोस्ट्स फॉर वीमेन) नियम, 2020 को मंजूरी दे दी। ताकि पदों पर सीधी भर्ती के लिए महिलाओं को आरक्षण दिया जा सके।

इसके साथ ही  कैबिनेट ने स्टेट रोजगार योजना, 2020-22 को भी मंजूरी प्रदान की है, जिसके तहत साल 2022 तक प्रदेश के एक लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा।










संबंधित समाचार