UP Weather Alert: यूपी में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, देवरिया में बुरे हाल, जानिये कब खत्म होगा ठंड का प्रकोप

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में ठंड ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। कोहरे और धुंध के कारण जन जीवन अस्तव्यस्त है। देवरिया जिले में ठंड से लोगों की बुरा हाल है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट।

ठंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार
ठंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार


देवरिया/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य का प्रत्येक जिला शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। ठंड के कारण लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बात करें देवरिया जिले की तो यहां ठंड के कारण बुरे हाल है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, देवरिया जिले में कोहरे के कारण छोटी और बड़ी गाड़ियां रोड पर रेंगते नजर आ रहे हैं। व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों और छात्रों को भी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है।

राज्य में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षाएं शुरू हो गई है। विद्यालय द्वारा छात्रों को शीतलहर से बचाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बता दें कि दूर से आने वाले कई छात्रों के साथ उनके परिजन भी आए हैं। सभी को शीतलहर की मार झेलनी पड़ रही है।    

रोजी-रोटी की बढ़ती समस्या

गांव शहर देहात की जो भी गरीब एवं निर्धन परिवार के सदस्य हैं, उनके सामने रोजी-रोटी की भी समस्या बढ़ती जा रही है। समस्त व्यापार एवं जनजीवन ठप हो जाने के कारण लोगों को ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। 










संबंधित समाचार