अन्नाद्रमुक नेता कामराज के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप पत्र दायर

डीएन ब्यूरो

अन्नाद्रमुक सरकार में मंत्री रहे आर. कामराज और पांच अन्य के खिलाफ 127.49 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को तिरुवरुर जिले की एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंत्री रहे आर. कामराज (फाइल)
मंत्री रहे आर. कामराज (फाइल)


चेन्नई: अन्नाद्रमुक सरकार में मंत्री रहे आर. कामराज और पांच अन्य के खिलाफ 127.49 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को तिरुवरुर जिले की एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने कामराज, उनके बेटों डॉ. एम.के. एनियान और के. इनबान, उनके करीबी सहयोगियों आर. चंद्रकासन, बी. कृष्णमूर्ति और एस. उदयकुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत विशेष न्यायाधीश/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तिरुवरुर की अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

डीवीएसी ने सात जुलाई, 2022 को अन्नाद्रमुक के विधायक तथा पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कामराज और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। यह मामला आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक 58.44 करोड़ रुपये की संपत्ति और आर्थिक संसाधनों के अधिग्रहण से संबंधित है।

 










संबंधित समाचार