बुलंदशहर: इंसानियत फिर शर्मसार, हैवान ने 6 माह की गर्भवती महिला से किया रेप

डीएन संवाददाता

यूपी में फिर एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गांव के एक दबंग ने हैवानियत की सभी हदों को लांघते हुए 6 माह की गर्भवती महिला के बलात्कार किया। पूरी खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


बुलंदशहर: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। गांव के एक दबंग ने 6 माह की गर्भवती महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला को घटना के बारे में मुंह खोलने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई।

पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के सामने आने से लोगों में भारी आक्रोश है। 










संबंधित समाचार