'पद्मावती' पर बढ़ता बवाल: करणी सेना की दीपिका पर अभद्र टिप्पणी, भंसाली को दी जान से मारने की धमकी

डीएन ब्यूरो

फिल्म 'पद्मावती' को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। फिल्म के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध कर रही राजपूत करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है...

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण


मुंबई: डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मूवी को लेकर राजपूत करणी सेना देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध कर रही है। अब करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर अभद्र टिप्पणी करते हुए निशाना साधा। 

 

 

करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नाचनेवाली है। उन्होंने कहा कि हमारा देश पीछे नहीं जा रहा है, दीपिका जैसी कई एक्ट्रेस उसे पीछे ले जा रही है। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं का अपमान नहीं कर रहे हैं, लेकिन खुद दीपिका छोटे कपड़े पहनकर नाचते हुए किन महिलाओं के चरित्र को पेश करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फिल्म में अंडरवर्ड का पैसा लगा है, जिसे वह किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं होगे देंगे। 

 

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने दीपिका की शूपर्णखा की तरह काटने की धमकी भी डाली। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक दिसंबंर को फिल्म के रिलीज के दिन पूरे भारत बंद का ऐलान केरेंगे कि वो किसी भी हाल में इस फिल्म को रिलीज होने नहीं देंगे। करणी सेना के फिल्म के रिलीज होने पर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। 










संबंधित समाचार