प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफलता के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। प्रियंका के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें..

प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)
प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)


मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफलता के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। प्रियंका आज 36 साल की हो गई है। प्रियंका के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। 

प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका अपनी खूबसूरती और अपने बेहतरीन अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना दिया है। प्रियंका का ख्वाब  इंजिनियर बनने का था। उन्होंने तो सपने में भी नहीं सोचा था कि वो एक्ट्रेस बनेंगी। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका मॉडलिंग में आ गईं और उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाया। 

 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'थामीज़ान' से की। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा का रूख किया और बॉलीवुड को एक से एक बेहतरीन फिल्में दी।  प्रियंका चोपड़ा के करीबी फ्रेंड्स और फैमिली उन्हें सनशाइन या मिमी कहकर पुकारते हैं।










संबंधित समाचार