प्रियंका चोपड़ा ने भारत में शुरू किया फिल्म 'बेवॉच' का प्रमोशन

डीएन संवाददाता

प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड मूवी 'बेवॉच' मई में रिलीज होने वाली है। प्रियंका ने अपने स्तर पर इसका प्रमोशन भारत में शुरू कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ,अभिनेत्री
प्रियंका चोपड़ा ,अभिनेत्री


मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में अपनी फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी कड़ी में उन्होंने मुंबई में 'बेवॉच' का ट्रेलर जारी किया। गौरतलब है कि फिल्म 25 मई को रिलीज़ हो रही है।

इस अवसर पर प्रियंका ने उनके बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें काफी फिल्मो के ऑफर्स आ रहे हैं लेकिन अभी वे इस बारे में कोई घोषणा नहीं कर सकती है। कल्पना चावला कि बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने कि खबरों से सम्बंधित सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि काफी फिल्मों में मेरा नाम आ रहा है और आता रहा है। मगर जबतक कुछ भी फाइनल नहीं होता मैं कुछ कह नही सकती हूं।
 










संबंधित समाचार