बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर भाजपा में हुई शामिल, नितिन गडकरी ने सौंपा प्रभार

डीएन ब्यूरो

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। नितिन गडकरी ने ईशा कोप्पिकर अहम प्रभार सौंपा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट...

एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी


मुंबई: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर को भाजपा महिला मोर्चा की परिवहन विंग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। मुंबई में ईशा कोप्पिकर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा भाजपा के बाकि वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।


एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने मॉडलिंग करने के बाद 1998 में तमिल फिल्म ‘काढ़ल कविताई’ से डेब्यू किया था। ईशा को बॉलिवुड में‘खल्लास गर्ल’ के नाम से जाना जाता है। वहीं बॉलीवुड में उन्होंने अपना पहला कदम फिल्म ‘फिजा’ से रखा था। 

ईशा कोप्पिकर की बॉलीवुड फिल्में
इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘कंपनी’, ‘पिंजर’, ‘डरना मना है’, ‘गर्लफ्रेंड’, ‘एक विवाह ऐसा भी’ सहित करीब 45 फिल्मों में काम किया। लेकिन आज-कल ईशा बॉलीवुड में काम नहीं कर रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘राख’ साल 2011 में परदे पर लगी थी।

 










संबंधित समाचार