भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे जयपुर

डीएन संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के प्रवास पर आज जयपुर पहुंचे।

 अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष


जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब अपने तीन दिन के प्रवास पर आज सुबह जयपुर पहुंचे। अमित शाह यहाँ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं से मिलेंगे। साथ ही वो राज्य में पार्टी की गतिविधियों का भी जायजा लेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे। 

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने यूपी सासंदो के साथ की बैठक, कहा- प्रदेश के विकास पर ध्यान दें

जयपुर के लिए सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राजे मंत्रिमंडल के कई सदस्यों और हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजस्थानी परंपरा से शाह का भव्य स्वागत किया। जहाँ से उनका काफिला जुलूस की शक्ल में भाजपा प्रदेश मुख्यालय की ओर रवाना हुआ।  

यह भी पढ़े: कार्यसमिति की बैठक में बोले अमित शाह, योगी आदित्यनाथ यूपी को बनाएंगे देश का नंबर 1 राज्य

इस दौरान सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में खड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शाह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा के समर्थन में नारे लगाते हुए जगह-जगह उनके जुलूस का स्वागत किया। (एजेंसी इनपुट के साथ)










संबंधित समाचार