अमित शाह ने ओडिशा में किया भाजपा की बैठक का शुभारंभ

डीएन ब्यूरो

भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक आज से भुवनेश्वर में शुरू हो गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रीय पदाधिकारी  की बैठक में दीप प्रज्जवलित करते हुए
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक में दीप प्रज्जवलित करते हुए


भुवनेश्वर: वीरभूमि कहे जाने वाले ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक प्रारंभ हो गयी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया।

ओडिशा में दो दशक बाद भाजपा की इस तरह की बैठक आयोजित की गयी है।

हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनावों में मिली जबरदस्त सफलता के बाद हो रही कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न मामलों पर चर्चा होगी और आगामी चुनावों की रणनीति बनायी जायेगी।










संबंधित समाचार