BJP विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन, कुछ ही दिन पहले पत्नी ने इस दुनिया को कहा था अलविदा

डीएन ब्यूरो

उत्तराखंड से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना का आज निधन हो गया है। उनके निधन से राजीनितक जगत में शोक की लहर है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर।

बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना(फाइल फोटो)
बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना(फाइल फोटो)


देहरादून: उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का आज निधन हो गया। उनके इस दुनिया से चले जाने से राजनीतिक जगत में शोक की लहर छा गई है। 

बता दें कि विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को कोरोना हुआ था, जिसकी वजह से वे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

बंशी धर भगत ने कहा कि जीना हमारे युवा, ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्त्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे।  उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

 कुछ ही दिनों पहले ही उनकी पत्नी की हार्ट अटैक की वदह से मौत हो गई थी।










संबंधित समाचार