सीएए और एनआरसी के विरोध में RJD का बिहार बंद: रेल और सड़क यातायात बाधित

डीएन ब्यूरो

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के विरोध में बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के आज बंद के दौरान राज्य में रेल एवं सड़क यातायात को बाधित किया गया।

सीएए और एनआरसी के विरोध में RJD का बिहार बंद
सीएए और एनआरसी के विरोध में RJD का बिहार बंद


पटना: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आज बंद के दौरान राज्य में रेल एवं सड़क यातायात को बाधित किया गया।

CAA Protest in Gorakhpur- गोरखपुर में भारी हिंसा, बवाल, पत्थरबाजी, लाठीचार्ज, एसएसपी सुनील गुप्ता की भयंकर नाकामी उजागर

राजद के बंद के दौरान पार्टी कार्यकर्ता सुबह करीब साढ़े नौ बजे पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल के निकट पटरी पर लेट गये, जिसके कारण कुछ देर के लिए रेल यातायात बाधित हो गयी।

यह भी पढ़ें: दरियागंज हिंसा के संबंध में 10 लोग गिरफ्तार

वहीं, राजधानी के प्रमुख डाकबंगला चौराहा और आयकर गोलम्बर के निकट प्रदर्शन कर यातायात को बाधित कर दिया गया है। (वार्ता) 










संबंधित समाचार