Bihar Politics: नीतीश कुमार की फिर एक बार हुई ताजपोशी, तेजस्वी बनें उपमुख्यमंत्री

डीएन ब्यूरो

बिहार में नीतीश कुमार ने नई सरकार बना ली है। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ


पटना: बिहार में सियासी गहमा गहमी के साथ नीतीश कुमार ने सात पार्टियों के समर्थन के साथ नई सरकार बना ली है।

राजभवन में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी के साथ जाने से नुकसान हुआ। 2020 में जेडीयू के साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ। बीजेपी के व्यवहार से जेडीयू काफी आहत हुई है। पिछले डेढ़ महीनों से कोई बातचीत नहीं कर रहे थे।

नीतीश कुमार ने कहा कि पुरानी जगह वापस आकर वह खुश हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले कुल महीनों से हालत ठीक नहीं थी और वह 2020 में मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे।

नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए जानकारी दी कि बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी जल्द ही किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि वह जल्द ही विधानसभा सत्र बुलाएंगे।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बिहार को आगे ले जाने का काम करेंगे और बिहार के लोगों के लिए काम करेंगे। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि जो हुआ वह बिहार की जनता के लिए बहुत अच्छा हुआ। वहीं तेजस्वी यादव की बीवी राजश्री ने कहा कि बिहार की जनता बहुत खुश है।










संबंधित समाचार