बिहार: शौच के लिए गई महिला के साथ गैंगरेप, पीड़िता को नग्न अवस्था में बिजली के खंभे से बांधकर दरिंदे फरार

डीएन ब्यूरो

बिहार में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। कुछ दरिंदों हैवानियत की हदें पार करते हुए पहले तो एक महिला से गैंगरेप किया और बाद में उसे नग्न अवस्था में एक बिजली के पोल से बांधकर छोड़ दिया। पढिये पूरी रिपोर्ट

महिला गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती (फाइल फोटो)
महिला गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती (फाइल फोटो)


पटना: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक महिला के साथ हैवानित की घटना सामने आई है। शौच के लिये खेतों की तरफ गई महिला के साथ कुछ दरिंदों ने गैगरेप किया। सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के बाद दरिंदों ने महिला के कपड़े उतारे और उसे नग्न अवस्था में एक बिजली के पोल से बांधकर फरार हो गये। बुरी तरह जख्मी महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। फिलहाल सात लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत मे लिया गया है। 

शर्मसार करने वाली यह घटना समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। चकहबीब गांव में एक महिला का घर शादी समारोह था। रात भर शादी समारोह में जुटी महिला जब सुबह शौच के लिए निकली तो पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने महिला को उठा लिया। बताया जाता है कि आरोपी महिला को एक सुनसान जगह पर ले गए।

आरोपियों ने सुनसान जगह पर ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने महिला की जमकर पिटाई की। इस दौरान आरोपियों ने महिला को हत्या की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने बारी बारी से महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए गैंगरेप के बाद अधमरी हालत में पहुंची महिला के सार कपड़े उतारे और नग्न अवस्था में उसे एक बिजली के एक खंभे से बांधकर फरार हो गये। कुछ समय बाद जब गांव के लोग खेतों की ओर ओर जा रहे थे तो उन्होंने महिला को बिजली के खंभे से बंधा देख शोर मचाना शुरू किया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को पोल से खोला। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। महिला को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

बताया जाता है कि रात को शादी समारोह में कुछ लोग कैटरिंग के लिये आये थे। शक है कि उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने कैटरिंग से जुड़े सात लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे हैं। 
 










संबंधित समाचार