महराजगंज जिले में सपा-भाजपा की निकाय चुनाव टिकटों से जुड़ी बड़ी खबर

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जनपद की 2 नगर पालिकाओं और 8 नगर पंचायतों के लिए दो मुख्य राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की टिकटों को लेकर इस वक्त बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर आ रही है। एक्सक्लूसिव रिपोर्ट:

सपा-भाजपा के टिकट के लिए मची होड़
सपा-भाजपा के टिकट के लिए मची होड़


महराजगंज: जिले की 2 नगर पालिकाओं और 8 नगर पंचायतों में 4 मई को मतदान होना है और इन सभी सीटों पर नामांकन भरने में अब 48 घंटे से भी कम समय शेष रह गया है। 17 अप्रैल, सोमवार नामांकन का अंतिम दिन है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दो मुख्य राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की टिकटों को लेकर दावेदारों की दौड़ महराजगंज से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक जारी है। सभी दावेदार अपने-अपने संपर्कों के जरिये टिकट की जुगत में लगे हैं।

समाजवादी पार्टी
सपा प्रत्याशियों की सूची आज रात से लेकर रविवार की सुबह तक आने की संभावना है। तीन दिन पहले जिला मुख्यालय पर हुई चयन कमेटी की बैठक में अनुमोदित नामों के पैनल को जिलाध्यक्ष ने लखनऊ में पार्टी नेतृत्व को दे दिया है। जहां से राष्ट्रीय नेतृत्व की अंतिम मुहर लगने के बाद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी
भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिले पर हुई पार्टी के नेताओं के कोर कमेटी की बैठक में तय नामों के पैनल को जिला संगठन ने लखनऊ में पार्टी नेतृत्व को सौंप दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल शनिवार की सुबह प्रदेश भर के टिकटों के नामों पर अंतिम मंथन के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। भाजपा उम्मीदवारों के नाम आज रात से लेकर कल सुबह तक घोषित कर दिये जायेंगे।

इन 10 जगहों पर होंगे चुनाव
1.    महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष (अनुसूचित महिला)
2.    नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष (अनारक्षित)
3.    निचलौल नगर पंचायत अध्यक्ष (अनारक्षित)
4.    चौक नगर पंचायत अध्यक्ष (अनुसूचित महिला)
5.    सौनौली नगर पंचायत अध्यक्ष (अनारक्षित)
6.    आनंदनगर नगर पंचायत अध्यक्ष (महिला)
7.    बृजमनगंज नगर पंचायत अध्यक्ष (अनारक्षित)
8.    परतावल नगर पंचायत अध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग महिला)
9.    पनियरा नगर पंचायत अध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग)
10.     घुघुली नगर पंचायत अध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग)










संबंधित समाचार