बड़ी ख़बर: डिंपल यादव सोमवार को लेंगी लोकसभा सांसद के रूप में शपथ, अखिलेश यादव भी रहेंगे मौजूद

डीएन संवाददाता

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद डिंपल यादव कल लोकसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगी। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

डिंपल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
डिंपल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव में दर्ज की ऐतिहासिक जीत


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद डिंपल यादव कल दिल्ली में लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी संसद भवन परिसर में मौजूद रहेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल सोमवार को डिंपल यादव को लोकसभा में शपथ दिलाएँगे।

डिंपल यादव इससे पहले भी दो बार सांसद रह चुकी है। वे कन्नौज से 2012 और 2014 में भी समाजवादी पार्टी से लोकसभा सदस्य के रूप में चुनकर संसद पहुंची थी। 

बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के तौर पर डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। डिंपल यादव ने 6 लाख 18 हजार से अधिक वोट जुटाकर भाजपा प्रत्याशी को लगभग सवा तीन लाख वोटों से मात दी। 










संबंधित समाचार